लड़के के लिए "किन्नर" ने बदला लिंग, फिर जो हुआ जान दंग रह जाएंगे आप...

Edited By Vatika,Updated: 03 Aug, 2024 04:55 PM

kinnar changed the gender for the boy

आखिरकार पीड़ित किन्नर ने दुखी होकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

जीरकपुर: किन्नर को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान बद्दी (हिमाचल प्रदेश) निवासी के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह किन्नर है। लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर उसकी उक्त युवक से दोस्ती हो गई। उसने नौजवान को किन्नर होने के बारे भी बताया था, इस बात को जानने के बाद युवक उससे बातचीत करता रहा और उससे शादी करने के लिए कहने लगा।

PunjabKesari

कोरोना काल के बाद वे एक-दूसरे से मिलने लगे और युवक ने शादी का झांसा देकर होटल में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। ये सिलसिला 4 साल तक चलता रहा। इस बीच युवक ने पीड़ित से लाखों रुपये भी हड़प लिए। पीड़ित किन्नर ने बताया कि युवक उससे खर्च के लिए पैसे उधार लेता था। उन्होंने बताया कि आरोपी उसे शादी का भरोसा दिलाने के लिए कई बार मंदिर में ले गया और उसकी मांग में सिन्दूर भर दिया।

इतना ही नहीं, वह अपने दोस्तों से उसका परिचय अपनी पत्नी के रूप में कराता रहा, लेकिन जब कोर्ट मैरिज की बात आई तो वह इस बात से इनकार करने लगा कि वह पूरी तरह से महिला नहीं है। इसके बाद पीड़ित किन्नर ने पिछले साल अपना लिंग परिवर्तन करा लिया। इसके बाद भी युवक ने शादी से इंकार कर दिया। आखिरकार पीड़ित किन्नर ने दुखी होकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!