पंजाब से बिहार जा रहा Jeweller गिरफ्तार, मामला जान उड़ जाएंगे होश

Edited By Kamini,Updated: 10 Sep, 2024 12:39 PM

jeweller going from punjab to bihar arrested

व्यक्ति खुद को अमृतसर का बता रहा है और ज्वैलरी का काम करता है। पुलिस के मुताबिक यह व्यक्ति अकेला बिहार जा रहा था।

जालंधर : आर.पी.एफ. (रेलवे प्रोटैक्शन फोर्स) ने चलती ट्रेन से 2.905 किलोग्राम सोना बरामद किया जिसकी कीमत 1.30 से करोड़ से अधिक की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक अमृतसर का ज्वैलर उक्त गहने लेकर जा रहा था और गहनों के संबंध में कोई कागजात नहीं दिखा सका, जिसके चलते पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

gold in train

यह रिक्वरी अमृतसर से चलकर कोलकाता जाने वाली ट्रेन संख्या 12380 जलियांवाला बाग एक्सप्रैस से हुई है। आर.पी.एफ. ने ब्यास से जालंधर के बीच इस व्यक्ति को सोने के इन गहनों के साथ काबू किया है और मामले की जांच की जा रही है। बरामदगी के बाद पुलिस द्वारा आयकर विभाग को सूचित किया गया ताकि मामले की तह तक जाया जा सके। आर.पी.एफ. जालंधर कैंट के एस.एच.ओ. रविन्द्र सिंह सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उक्त व्यक्ति को काबू किया गया है। उक्त व्यक्ति खुद को अमृतसर का बता रहा है और ज्वैलरी का काम करता है। पुलिस के मुताबिक यह व्यक्ति अकेला बिहार जा रहा था। जांच के दौरान उक्त व्यक्ति से 12,500 रुपए भी बरामद हुए हैं। पकड़े गए सोने की कीमत 1,30,92,993 रुपए बताई गई हैं। आयकर विभाग भी इस मामले की जांच कर रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!