नगर निगम ने पकड़ा रिहायशी इलाके में अवैध रूप से चल रहा डाइंग यूनिट, नोटिस जारी

Edited By Kalash,Updated: 17 Jul, 2024 12:30 PM

illegal dying unit

एक तरफ जहां नगर निगम के अफसर इंडस्ट्री एरिया में स्थित डाइंग यूनिटों द्वारा पानी को पी.पी.सी.बी के मापदंडों के मुताबिक साफ करने का दावा करने के बावजूद सीवरेज में डिस्चार्ज रोकने के लिए नोटिस जारी कर रहे हैं।

लुधियाना (हितेश): एक तरफ जहां नगर निगम के अफसर इंडस्ट्री एरिया में स्थित डाइंग यूनिटों द्वारा पानी को पी.पी.सी.बी के मापदंडों के मुताबिक साफ करने का दावा करने के बावजूद सीवरेज में डिस्चार्ज रोकने के लिए नोटिस जारी कर रहे हैं। वहीं, इन अफसरों को रिहायशी इलाके में अवैध रूप से चल रहे डाइंग यूनिटों की खबर नही है।

इससे जुड़ा मामला चंद्र नगर व सिविल सिटी के नजदीक सामने आया है, जिस डाइंग यूनिट द्वारा केमिकल युक्त को सीवरेज के साथ खुले में छोडा जा रहा है। इस संबंध में इलाके के लोगों द्वारा वीडियो बनाकर भेजी गई तो नगर निगम अफसरों की नींद खुली। जिसके तहत जोन डी की एस डी ओ द्वारा इस डाइंग यूनिट को बंद करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। इस दौरान खुलासा हुआ है कि इस डाइंग यूनिट द्वारा नगर निगम की लाइन के साथ भी अवैध रूप से कनेक्शन जोडा गया है, जिसे लेकर भी कार्रवाई करने की बात ओ एंड एम सेल के अफसरों ने कही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!