पत्नी ने कहा थोड़ी देर में देती हूं खाना,गुस्से में आए पति ने कस्सी से वार कर उतार दिया मौत के घाट

Edited By swetha,Updated: 25 Jan, 2020 12:25 PM

husband killed wife

खाना न देने पर हुए मामूली विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने कस्सी से वार कर अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया। थाना फत्तूढींगा कपूरथला की पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है।

कपूरथला(भूषण): खाना न देने पर हुए मामूली विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने कस्सी से वार कर अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया। थाना फत्तूढींगा कपूरथला की पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मंगल सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी गांव कम्मोवाल ने थाना फत्तूढींगा की पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसका पिता प्रेम सिंह पुत्र वतन सिंह अक्सर उसकी माता विमला रानी के साथ छोटी-छोटी बातों पर झगड़ता रहता था। गत रात्रि जब उसका पिता अपना काम खत्म कर घर आया तो उसकी मां ने कहा कि वह बर्तन धोने के बाद उसको रोटी दे देगी।

PunjabKesari

इस पर गुस्से में आए उसके पिता प्रेम सिंह ने उसकी माता विमला रानी से गाली-गलौच करना शुरू कर दिया, जिसके बाद उसके पिता ने कस्सी से कई वार कर उसकी माता को गंभीर रूप से घायल कर दिया व वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डी.एस.पी. सुल्तानपुर लोधी सरवन सिंह बल तथा एस.एच.ओ. फत्तूढींगा चन्न सिंह मौके पर पहुंचे तथा मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला भेज दिया। वहीं फत्तूढींगा की पुलिस ने मृतका के पति प्रेम सिंह के खिलाफ मामला दर्जकर उसको छापेमारी के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। 
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!