Edited By Tania pathak,Updated: 17 Apr, 2021 05:46 PM
नवांशहर में पति रात के समय गर्लफ्रेंड से फोन पर बाते करता था जब पत्नी ने इसका विरोध किया तो उसने....
नवांशहर (त्रिपाठी): नवांशहर में पति रात के समय गर्लफ्रेंड से फोन पर बाते करता था जब पत्नी ने इसका विरोध किया तो उसने दहेज की मांग को लेकर तंग परेशान करना शुरू कर दिया। दुखी होकर महिला ने थाने में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस की तरफ से पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
एस.एस.पी. को दी शिकायत में बलजीत कौर निवासी बलाचौर ने बताया कि उसकी शादी करीब 3 वर्ष पहले जसवंत राय पुत्र श्रीराम चंद निवासी गांव कंगना बेट के साथ धार्मिक रीति-रिवाजों के तहत संपन्न हुई थी। शादी के बाद उसका पति विदेश चला गया था जिसके चलते वह कभी मायका घर तो कभी ससुराल घर में रहती थी।
उसने बताया कि फरवरी 2020 में उसका पति विदेश से छुट्टी कर आया तो उसे पता चला कि उसका पति अमृतसर की रहने वाली अपनी किसी गर्लफ्रेंड के साथ रात को भी फोन पर बाते करता था। जिसका विरोध करने पर घर में कलह होने लगा। उसने बताया कि इस संबंध में पंचायत होने पर उसके पति द्वारा गलती मान लेने के बाद भी आदतों में सुधार नही आया तथा उसके साथ ही वह दहेज की मांग को लेकर भी तंग-परेशान करने लगा। इतना ही नहीं उसके गर्ववती होने पर भी उसके ऊपर सवाल उठाए जाने लगे।
उसने बताया कि उसके पिता का देहांत हो चुका है तथा उसका परिवार गरीब है, जो ससुराल की दहेज की मांग को पूरा नही कर सकता है। एस.एस.पी.को दी शिकायत में उसने इंसाफ की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत बनती कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।