Edited By Kalash,Updated: 11 Aug, 2026 02:31 PM

स्थानीय इस्लामाबाद मोहल्ले में लाहौरी जीरा और अन्य कन्फेक्शनरी आइटम्स के बड़े गोदाम के गेट का ताला तोड़कर चोर अंदर से लैपटॉप चोरी कर फरार हो गए।
गुरदासपुर (हरमन/ गोराया): स्थानीय इस्लामाबाद मोहल्ले में लाहौरी जीरा और अन्य कन्फेक्शनरी आइटम्स के बड़े गोदाम के गेट का ताला तोड़कर चोर अंदर से लैपटॉप चोरी कर फरार हो गए। हैरानी की बात यह रही कि सेंट्रो कार में सवार होकर आए दो चोरों ने नकदी की तलाश में गोदाम में काफी छानबीन की, लेकिन भरे पड़े गोदाम में किसी अन्य सामान को हाथ तक नहीं लगाया।
गनीमत रही कि उस दिन गोदाम के मालिक ने वहां नकदी नहीं छोड़ी थी, जिसके चलते बड़ा आर्थिक नुकसान होने से बच गया। कार में आते और गोदाम में चोरी करते दोनों चोरों की तस्वीरें CCTV कैमरों में कैद हो गई हैं। हालांकि, चोरों ने अपने चेहरे और सिर को अच्छी तरह से ढक रखा था, जिसके कारण फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो सकी है। गोदाम मालिक की ओर से मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है।
गोदाम के मालिक अंकुर शर्मा ने बताया कि हालांकि उनका बड़ा नुकसान होने से बच गया, लेकिन चोरी हुआ लैपटॉप उनके लिए काफी महत्वपूर्ण था। लैपटॉप में GST के अलावा खरीद-फरोख्त का पूरा हिसाब-किताब तथा कुछ पारिवारिक तस्वीरें भी मौजूद थीं। पुलिस द्वारा CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here