Edited By Vatika,Updated: 14 Aug, 2026 10:19 AM

पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और उमस के बाद आधी रात से शुरू हुई लगातार बारिश ने
गुरदासपुर, (हरजिंदर सिंह गोराया): पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और उमस के बाद आधी रात से शुरू हुई लगातार बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है। सुबह तक रुक-रुककर होती रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली।
निचले इलाकों में भरा पानी
लगातार बारिश के चलते शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया। सड़कों और गलियों में पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह पानी की निकासी प्रभावित होने के कारण काफी देर तक सड़क पर पानी खड़ा रहा। लोगों ने प्रशासन से उचित निकासी व्यवस्था करने की मांग की।
किसानों के चेहरे खिले
बारिश से किसानों के चेहरे पर भी खुशी नजर आई। मौसम में बदलाव से खेती के लिए पानी की जरूरत पूरी होने की उम्मीद है। हालांकि, लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों और खेतों में पानी जमा होने से कुछ जगहों पर परेशानी बढ़ने की आशंका भी है।
बारिश से यातायात प्रभावित
बारिश के कारण सुबह के समय सड़कों पर यातायात भी प्रभावित रहा। लोगों को घरों से बाहर निकलते समय सावधानी बरतनी पड़ी। फिलहाल बारिश ने गर्मी से राहत दी