Edited By Kamini,Updated: 11 Aug, 2026 01:27 PM

तहसील परिसर में मंगलवार को उस समय अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब हथियार का लाइसेंस रिन्यू करवाने के लिए हथियार चैक करवाने पहुंचे एक व्यक्ति की कमर में बंधे हथियार से अचानक गोली चल गई।
बठिंडा (विजय वर्मा): बठिंडा में फायरिंग की घटना सामने आई है। तहसील परिसर में मंगलवार को उस समय अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब हथियार का लाइसेंस रिन्यू करवाने के लिए हथियार चैक करवाने पहुंचे एक व्यक्ति की कमर में बंधे हथियार से अचानक गोली चल गई। गोली लगने से उक्त व्यक्ति खुद ही घायल हो गया। अचानक गोली चलने की आवाज से तहसील परिसर में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।
जानकारी के अनुसार, व्यक्ति अपना हथियार चैक करवाने के लिए क्लर्क के पास जा रहा था। इसी दौरान उसकी कमर पर बंधे हथियार से अचानक फायर हो गया। गोली उसकी जांघ में जा लगी। मौके पर मौजूद एक युवक ने बताया कि घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। गोली चलने की घटना के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। सुरक्षा को देखते हुए सुरक्षा गार्डों ने तहसील के दरवाजे बंद कर दिए और लोगों की आवाजाही रोक दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार से गोली किन परिस्थितियों में चली और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही तो नहीं बरती गई थी। फिलहाल घटना को लेकर तहसील परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here