गुरदास सिंह बादल के निधन पर भाई लोंगोवाल ने शोक व्यक्त किया

Edited By Mohit,Updated: 15 May, 2020 05:12 PM

gobind singh longowal

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के प्रधान भाई गोबिन्द सिंह लोंगोवाल ने पंजाब के.............

अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के प्रधान भाई गोबिन्द सिंह लोंगोवाल ने पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के पिता एवं पूर्व सांसद गुरदास सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। लोंगोवाल ने शुक्रवार को कहा कि बादल की गुरुवार देर रात निधन हो गया था। उन्होंने हमेशा ही राज्य के हित में काम किया और वह गरीबों के हमदर्द रहे। उनके सामाजिक क्षेत्र में योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। बादल के निधन से उनके परिवार को बड़ी क्षति हुई है, जिसकी पूर्ति संभव नहीं है।

एसजीपीसी अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, मनप्रीत सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल तथा शोकाकुल परिवार के सदस्यों के प्रति समवेदना व्यक्त की और दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए अरदास की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!