विदेश भेजने का झांसा देकर की बड़ी ठगी, 4 पर केस दर्ज

Edited By Vatika,Updated: 04 Mar, 2023 01:54 PM

fraud case

4 आरोपियों के विरूद्व सिटी पुलिस ने केस दर्ज किया है।

गुरदासपुर (विनोद): पुर्तगाल(विदेश)भेजने का झांसा देकर 29 लाख 70 हजार रूपये की ठगी मारने वाले 4 आरोपियों के विरूद्व सिटी पुलिस ने केस दर्ज किया है।

इस संबंधी डी.एस.पी.सिटी गुरदासपुर रिपूतपन सिंह ने बताया कि गुरदीप सिंह पुत्र गुरदियाल सिंह निवासी गांव ढाढा पुलिस स्टेशन फतेहगढ़ चूडिय़ा ने उच्च पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी थी कि आरोपी भूपिन्द्र सिंह पुत्र तरलोक सिंह,तरलोक सिंह पुत्र गुरचरन सिंह,हरमिन्द्र सिंह पुत्र झिलमल सिंह निवासी गांव आदि,जसबीर कौर पत्नी  गुरप्रीत सिंह निवासी वेरका ने मिलीभुगत कर उसके रिश्तेदार प्रभजोत सिंह, तरनदीप कौर,गुरशरनमदीप सिंह,हरमीत ङ्क्षसह,समरजीत ङ्क्षसह को पुर्तगाल भेजने का झांसा देकर 29 लाख 70 हजार रूपये की ठगी की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच करने के बाद आरोपियों के विरूद्व केस दर्ज किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!