कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर 51 लाख ठगे, दो गिरफ्तार

Edited By Sunita sarangal,Updated: 09 Feb, 2021 09:27 AM

fraud case

पैसे लेने के बाद भी डिस्ट्रीब्यूटर नहीं बनाया

चंडीगढ़(सुशील): शेनजेन झोऊजी होमटोन टैक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर सैक्टर-28 निवासी से कंपनी के तीन डायरैक्टरों ने 51 लाख की ठगी कर ली। पीड़ित संदीप कोहली ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सैक्टर-26 थाना पुलिस ने संदीप की शिकायत पर गुरुग्राम निवासी आदित्या बोबल, नई दिल्ली के उत्तम नगर निवासी अरविंद सिंह और दिलप्रीत सिंह सिक्का समेत अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी, साजिश रचने और गबन करने का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने नोएडा से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सैक्टर 26 के बिजनेसमैन संदीप कोहली ने पुलिस को बताया कि उसने मोबाइल का डिस्ट्रीब्यूटर बनने के लिए शेनजेन झोऊजी होमटोन टैक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से संपर्क किया था। उसकी मुलाकात कंपनी के डायरैक्टर आदित्य बोबल, अरविंद सिंह और दिलप्रीत सिंह से हुई। चंडीगढ़ का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के लिए उन्होंने 51 लाख रुपए ली मांग की जो उसने जमा करवा दिए। पैसे लेने के बाद भी कंपनी ने उसे कई महीने तक डिस्ट्रीब्यूटर नहीं मनाया तो उन्होंने कंपनी के डायरैक्टरों से संपर्क किया लेकिन उन्होंने मिलने से इन्कार कर दिया। कोहली ने अपने पैसे वापस मांगे तो वे लोग बहाने बनाने लगे। इसके बाद कोहली ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। 

सोमवार को पुलिस ने आरोपियों के नोएडा स्थित ठिकाने पर रेड कर पुलिस ने दिलप्रीत सिक्का व आदित्य बोबल को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। तीसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!