फिरोजपुर केंद्रीय जेल में हंगामा, हवालातियों की लड़ाई दौरान चली ईटें

Edited By Vatika,Updated: 28 May, 2020 09:36 AM

firozpur central jail

केंद्रीय जेल फिरोजपुर में अचानक हवालातियों के  ग्रुपों में लड़ाई हो गई और इस दौरान ईटें भी चली । घटनास्थल पर पहुंचकर पेस्को के

फिरोजपुर(कुमार): केंद्रीय जेल फिरोजपुर में अचानक हवालातियों के  ग्रुपों में लड़ाई हो गई और इस दौरान ईटें भी चली । घटनास्थल पर पहुंचकर पेस्को के कर्मचारियों ने लड़ाई पर काबू पाया और  तलाशी लेने पर एक हवालाती राजबीर सिंह से सुरक्षा कर्मचारियों ने एक तेजधार हथियार और एक मोबाइल फोन व बैटरी बरामद की है। 

जानकारी देते हुए थाना सिटी फिरोजपुर के सब इंस्पेक्टर जगदीप सिंह ने बताया के केंद्रीय जेल फिरोजपुर के एस पी सिक्योरिटी परमजीत सिंह गिल ने थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस को भेजी लिखती शिकायत में बताया है कि केंद्रीय जेल फिरोजपुर में हवालातीयो के 2 ग्रुपों में ब्लॉक नंबर 1 के सामने आपस में लड़ाई हो गई और एक दूसरे पर इंटें भी चलाई । जेल अधिकारियों द्वारा भेजी गई शिकायत के आधार पर हवालाती राजबीर सिंह, दिलबाग सिंह,  सिमरनदीप सिंह ,अर्शदीप सिंह , हरप्रीत सिंह हैप्पी, राजन भंडारी और  सोनू के खिलाफ आईपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और  अगली जांच व कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!