महानगर में कोरोना का ब्लास्ट, इतने मरीज आए सामने

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 Mar, 2023 11:32 PM

corona blast in metropolis so many patients came in front

पिछले कई दिनों से कोरोना के छिटपुट सामने आ रहे हैं।

लुधियाना (सहगल) : पिछले कई दिनों से कोरोना के छिटपुट सामने आ रहे हैं। मामलों में आज एकाएक तेजी दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इनमें से एक मरीज पुराना रिकॉर्ड खंगालने पर सामने आया, जबकि अन्य 5 मरीजों में एक 24 वर्षीय महिला यात्री जो विदेश से लौटी है, के अलावा जरगढ़ की रहने वाली 41 वर्षीय महिला, गिल रोड की रहने वाली 32 वर्षीय महिला मरीज, 52 वर्षीय हेल्थ केयर वर्कर निवासी फूल्लावाल तथा राजगुरु नगर का रहने वाला 73 वर्षीय मरीज शामिल है, जबकि एक 54 वर्षीय महिला पॉजिटिव आने के बाद लापता हो गई है। उल्लेखनीय है जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए हैं और न ही सेंपलिंग का काम ढंग से हो रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!