CBSE ने जारी किया 10वीं और 12वीं का Syllabus, ऐसे करें Download

Edited By Vatika,Updated: 23 Apr, 2022 08:43 AM

cbse released 10th and 12th syllabus

सैंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) ने शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए कुछ बदलाव के साथ सिलेबस

लुधियाना(विक्की): सैंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) ने शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए कुछ बदलाव के साथ सिलेबस जारी कर दिया है। सी.बी.एस.ई. के नए करिकुलम के अनुसार कक्षा 10वीं और 12वीं के सिलेबस को 2 टर्म में नहीं बांटा गया है। बोर्ड ने 2 टर्म में परीक्षा कराने के सिस्टम को बंद करने का फैसला किया है। इसके अलावा संशोधित सिलेबस में प्रमुख विषयों के लिए और कटौती देखी गई है। बोर्ड ने इस वर्ष के लिए भी लैसन की संख्या सीमित रखने का निर्णय लिया है। सी.बी.एस.ई. सिलेबस 2022-23 ऑफिशियल वैबसाइट के माध्यम से डाऊनलोड किया जा सकता है। याद रहे कि कोविड-19 महामारी के कारण सी.बी.एस.ई. ने 2022 की अंतिम परीक्षाओं को 2 टर्म में विभाजित किया था। 

क्या अगले साल से एक ही बार होगी सी.बी.एस.ई. परीक्षाएं?
हाल ही में सी.बी.एस.ई. एग्जाम पैटर्न को लेकर संभावनाएं जताई जा रही थीं कि टर्म वाइज परीक्षा जारी रहेगी। इस पर सी.बी.एस.ई. ने कहा था कि फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है लेकिन न्यू सिलेबस जारी होने के बाद यह बात साफ हो जाती है कि अगले साल से 2 भागों में परीक्षा नहीं होगी क्योंकि सिलेबस को 2 भागों में नहीं बांटा गया है। सी.बी.एस.ई. 10वीं-12वीं टर्म 2 की परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू होने वाली है जिसके लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!