Edited By swetha,Updated: 06 Jun, 2019 02:53 PM

भारतीय वायुसेना के विमान एएन-32 का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने ट्वीट करके विमान में सवार सभी लापता लोगों की सुरक्षित लौटने की कामना की।
चंडीगढ़: भारतीय वायुसेना के विमान एएन-32 का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने ट्वीट करके विमान में सवार सभी लापता लोगों की सुरक्षित लौटने की कामना की।
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) June 6, 2019
लापता होने वालों में समाना के फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोहित गर्ग लापता भी शामिल हैं। उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि वह आशा करते है कि बचाव कार्य जल्द पूरा हो जाए और सभी लोग सकुशल घर लौटेंगे। आपको बता दें कि विमान ए.एन.-32 का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला है। लापता होने के बाद विमान में सवार 13 लोगों के पारिवारिक सदस्यों का बुरा हाल है। वायुसेना, नौसेना और इसरो की भी मदद ली जा रही है।
