Edited By Sunita sarangal,Updated: 19 Aug, 2021 02:18 PM

उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका का गोली मार कर कत्ल कर दिया।
गुरदासपुर(विनोद): गुरदासपुर में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका का गोली मार कर कत्ल कर दिया। प्रेमिका के कत्ल के बाद व्यक्ति ने खुद भी आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार मृतका पांच बच्चों की मां थी, जिसका उसके पति से तलाक हो चुका था। प्रेम संबंधों के चलते वह दूसरे व्यक्ति के साथ रह रही थी।
सरहद पार सूत्रों के अनुसार 45 वर्षीय मुशरत बीबी निवासी शालीमार लाहौर अपने पति से तलाक लेने के बाद अपने पांच बच्चों के साथ रहती थी। कुछ समय पहले उसके संबंध मुहम्मद असगर के साथ बन गए। मुशरत बीबी के किसी और व्यक्ति के संपर्क में आने के कारण मुहम्मद को यह बात खटकने लगी। मुहम्मद ने उसे काफी समझाने की भी कोशिश की लेकिन वह अपने दूसरे प्रेमी से दूर नहीं हो रही थी। इसी कारण मुहम्मद ने दोपहर के समय मुशरत के निवास पर जाकर उसका गोली मार कर कत्ल कर दिया। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here