युवक का सिर धड़ से अलग कर रेलवे ट्रैक पर फेंकी लाश, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Edited By Tania pathak,Updated: 30 Oct, 2020 11:57 AM

body was beheaded and thrown on the railway track

पुलिस को ट्रैक के पास लाश बरामद हुई जिसका सिर कटा हुआ था, इसी के साथ पुलिस को शक है कि लाश को खुर्द-बुर्द करने के मकसद से ये हाल किया गया है...

अमृतसर: अमृतसर में बीते दिन अटारी रेलवे स्टेशन के पास लाश मिलने से दहशत का माहौल बन गया। मिली जानकारी अनुसार पुलिस को ट्रैक के पास लाश बरामद हुई जिसका सिर कटा हुआ था, इसी के साथ पुलिस को शक है कि लाश को खुर्द-बुर्द करने के मकसद से ये हाल किया गया है।

पुलिस को शव के पास से  एक वाेटर कार्ड मिला जिस पर कुलवंत सिंह निवासी गांव गोबरा डाकखाना बाजपुर, तहसील बाजपुर, जिला ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड का पता लिखा है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!