भाजपा नेता ने महिला को सरेआम मारे थप्पड़, मामला थाने पहुंचा

Edited By Vaneet,Updated: 24 Jun, 2019 05:57 PM

bjp leader slams women

भाजपा नेता की तरफ से शरेआम एक महिला के थप्पड़ मारने का मामला अब पुलिस थाने प....

अमृतसर(गुरप्रीत सिंह): भाजपा नेता की तरफ से शरेआम एक महिला के थप्पड़ मारने का मामला अब पुलिस थाने पहुंच गया है। अमृतसर की रहने वाली स्नेह लता ने एक भाजपा नेता पर उसके साथ हाथापाई होने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि भाजपा नेता जुगल महाजन ने ना सिर्फ उसको थप्पड़ मारे, बल्कि गालियां भी निकाली और उसके पति को बंदी बनाकर मारपीट की। 

पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी फुटेज
पुलिस थाने पहुंची पीड़िता ने बताया कि उसकी बहन की बहू घरेलू झगड़े को लेकर जुगल महाजन की दुकान पर गई थी। बहन के कहने पर जब वह उसको समझाने के लिए बहू के पीछे गई तो जुगल महाजन ने उसके साथ बदतमीजी करते थप्पड़ मारे। घटना का पता लगते ही समाज सेविका सपना भाटिया भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दूसरी तरफ पुलिस ने सी.सी.टी.वी. फुटेज देखने और मामले की जांच के बाद बनती कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिया है। बता दें कि कुछ दिन पहले मुक्तसर में एक कांग्रेस पार्षद के भाई ने सरेआम महिला के साथ मारपीट किए जाने की वीडियो सामने आई थी। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!