Video:मंच पर भगवंत मान को बोतल गिफ्ट करने पहुंचा बुजुर्ग, हक्के बक्के रह गए लोग !

Edited By Suraj Thakur,Updated: 14 Jan, 2019 10:01 AM

भगवंत मान आजकल 20 जनवरी को अरविंद केजरीवाल की बरनाला में होने जा रही रैली की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

जालंधर। आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान आजकल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की रैली की तैयारियों में जुटे हुए हैं। यह रैली 20 जनवरी को बरनाला में होगी।  बरनाला में जब वह एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे, तो अचानक एक बुजुर्ग हाथ में बोतल लेकर मंच पर आ गया। यह बोतल उन्होंने भगवंत मान को थमा दी। पहले तो यह सब देख जनसभा में उपस्थित सभी लोग हक्के बक्के रह गए। मंच पर बुजुर्ग ने भगवंत मान से कहा कि इस बोतल में देसी घी है, जो उनकी अपनी गाय का है।

बुजुर्ग ने कहा कि यह घी उन्होंने भगवंत मान इसलिए दिया है कि वह ताकतवर होकर लोकसभा चुनाव लड़ें। साथ ही देसी घी की बोतल देकर उन्होंने पंजाब के नौजवानों को यह भी संदेश दिया कि वह नशों को त्याग कर अच्छी चीजों का सेवन करें। इससे पूर्व अपने संबोधन में सुखपाल खैहरा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि खैहरा ने आम आदमी पार्टी में फूट डाल कर नई पार्टी खड़ी की है, जिसका नाम पंजाबी एकता पार्टी रखा है।      

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!