हादसे में घायल परिवार के लिए फरिश्ता बनी हरसिमरत बादल

Edited By Vatika,Updated: 03 Jun, 2019 12:29 PM

bathinda hindi news

हमेशा सुर्खियों में रहने वाली बठिंडा से सांसद तथा केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने एक बार फिर घायलों की मदद करके इंसानियत का फर्ज बखूबी निभाया है।

लम्बी: हमेशा सुर्खियों में रहने वाली बठिंडा से सांसद तथा केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने एक बार फिर घायलों की मदद करके इंसानियत का फर्ज बखूबी निभाया है। जानकारी के अनुसार गत रात बठिंडा-बादल सड़क पर स्कूटर सवार  पति -पत्नी और उनके 2 पोते और पोती गड्ढे के कारण हादसे में घायल हो गए थे। PunjabKesari
इस दौरान हरसिमरत बादल पास से गुजर रही थी तो उन्होंने घायलों को देख गाड़ी रोकी। घटनास्थल पर मौजूद हरसिमरत ने घायलों की मरहम पट्टी की और फिर अपने स्टाफ के साथ गाड़ी में बिठा कर गांव बादल के सिविल अस्पताल भेजा।  वहीं बीबी बादल ने बठिंडा के डिप्टी कमिशनर के साथ फोन पर बात कर उनको सड़क की मुरम्मत करने के निर्देश दिए। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!