पंजाबी एकता पार्टी में शामिल हुए मास्टर बलदेव सिंह,मजीठिया मामले में खैहरा ने लगाई मान की क्लास

Edited By swetha,Updated: 17 Jan, 2019 01:46 PM

baldev singh joins khaira party

पंजाबी एकता पार्टी नेता तथा भुल्तथ से विधायक सुखपाल  खैहरा ने जालंधर में पत्रकारवार्ता के दौरान ऐलान किया कि आप की प्राथिमक सदस्यता से इस्तीफा देने वाले मास्टर बलदेव सिंह उनकी पार्टी में शामिल हो गए है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मास्टर बलदेव सिंह...

जालंधर(सोनू):पंजाबी एकता पार्टी नेता तथा भुल्तथ से विधायक सुखपाल  खैहरा ने जालंधर में पत्रकारवार्ता के दौरान ऐलान किया कि आप की प्राथिमक सदस्यता से इस्तीफा देने वाले मास्टर बलदेव सिंह उनकी पार्टी में शामिल हो गए है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मास्टर बलदेव सिंह को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। 

आप की बरनाला रैली पर खैहरा ने उठाए  सवाल

खैहरा ने बरनाला में होने जा रही आम आदमी पार्टी की रैली पर सवाल उठाते कहा कि क्या मजीठिया से माफी मांगने के मामले में भगवंत मान ने केजरीवाल को माफ कर दिया। इसलिए तो वह उनका साथ दे रहें हैं।अगर मान में हिम्मत है तो वह केजरीवाल से इस पर स्टेज से सवाल पूछे। इसके साथ ही उन्होंने डी.जी.पी. सुरेश अरोड़ा का तीसरी बार कार्यकाल बढ़ाने पर सवाल उठाते कहा कि क्या पंजाब पुलिस के पास और कोई अच्छा अधिकारी नहीं है। सुरेश अरोड़ा अजीत डोभाल और बीजेपी के चहेते हैं,  इसलिए उन्हें पद पर काबिज रखा हुआ है।

PunjabKesari, arvind Kejriwal photo, bhagwant mann image,  इमेज फोटो वॉलपेपर फुल एचडी फोटो गैलरी फ्री डाउनलोड

उल्लेखनीय है कि गत दिवस जैतो से विधायक मास्टर बलदेव सिंह ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल को नाराजगी भरी चिट्ठी लिख सीनियर नेताओं खासकर दुर्गेश पाठक पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि वह ‘आप’ की विचारधारा में अंतर आने के कारण पार्टी छोड़ने को मजबूर हुए हैं।

PunjabKesari, sukhpal singh khaira photo, सुखपाल सिंह खैरा, इमेज फोटो वॉलपेपर फुल एचडी फोटो गैलरी फ्री डाउनलोड

मास्टर बलदेव सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दुर्गेश पाठक दिल्ली बैठकर पंजाब की राजनीति व विधायकों को कठपुतली की तरह चलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने केजरीवाल को लिखी अपनी चिट्ठी में विधानसभा चुनाव दौरान दिल्ली के नेताओं पर औरतों  के  शारीरिक शोषण से लेकर टिकटें बेचने तक के इल्जाम लगाए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के नेता अपने चहेतों को आगे लाते रहे परंतु केजरीवाल ने पंजाब के वालंटियर्स व नेताओं की ओर से सूचना पहुंचाने के बावजूद कुछ नहीं किया।   

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!