मरने के लिए लड़की ने खाई नींद की गोलियां, फिर बेहोशी में सुसाइड नोट लेकर पहुंची थाने

Edited By Vatika,Updated: 12 Sep, 2019 01:40 PM

attempt suicide

नूरमहल में एक 16 वर्षीय लड़की द्वारा आत्महत्या के प्रयास का मामला सामने आया है।

जालंधरः  नूरमहल में एक 16 वर्षीय लड़की द्वारा आत्महत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लड़की ने पहले नींद की गोलियां खाई और फिर अर्ध बेहोशी की हालत में पुलिस थाने पहुंच गई। 


जानकारी के अनुसार लड़की के माता-पिता के बीच झगड़ा चल रहा है, जिस कारण वह परेशान रहती थी। गोलियां खाने के बाद लड़की अर्ध बेहोशी की हालत में थाने पहुंची,जहां उसने पुलिस को सुसाइड नोट सौंपा,जिसमें लिखा था कि वो अपने चाचा, दादी, ताया व पिता से परेशान होकर खुदकुशी कर रही है। नींद की गोलियां उसे दादी ने दी हैं और इसे पूरे परिवार को खिलाने के लिए कहा ताकि उनका सबसे पीछा छूट जाए और वो अपने बेटे यानी उसके पिता का दूसरा विवाह कर सके।

 

वहीं दूसरे पक्ष ने भी इस लड़की, उसके भाई व मां पर उनके साथ मारपीट के आरोप लगाए हैं। घबराए पुलिस कर्मी उसे तुरंत गाड़ी में डालकर नूरमहल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उसे सिविल अस्पताल जालंधर रेफर कर दिया गया। फिलहाल इस मामले में अभी किसी के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!