GF को चला था Birthday Party देने, परिजनों ने तोड़ डाले हाथ-पांव, अब लड़ रहा है मौत से जंग

Edited By Vatika,Updated: 12 Sep, 2019 12:52 PM

attack on 18 year boy

सूचना मिलते ही लड़की के परिजनों ने दोनों को लांडरां जिला मोहाली के पास घेर लिया।

संगरूर: महिला मित्र को जन्मदिन की पार्टी देना 18 वर्षीय अमन अरोड़ा को उस समय महंगा पड़ गया जब लड़की के परिजनों ने उसे बेरहमी से पीट अस्पताल पहुंचा दिया। अमन आज लुधियाना के डी.एम.सी. में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार प्रेम बस्ती मोहल्ले के अमन अरोड़ा अपनी 17 साल की दोस्त को जन्मदिन की पार्टी देने के लिए गाड़ी में बिठाकर चंडीगढ़ ले गया। इस दौरान लड़की के जानकार ने दोनों को एक साथ देख लिया और उसने लड़की व परिवार को बता दिया। सूचना मिलते ही लड़की के परिजनों ने दोनों को लांडरां जिला मोहाली के पास घेर लिया और घेरकर दोनों को अपने साथ संगरूर अपने घर ले आए। अमन के परिजनों का आरोप है कि लड़की के परिवार वालों ने अमन के पैरों को सूए से गोदा और फिर हाथ और नाक तोड़कर गाड़ी में डालकर थाने के सामने फेंक दिया। 

गंभीर अवस्था में घायल अमन को लुधियाना डी.एम.सी. में रखा गया है। पुलिस ने उलटा अमन और उसके दोस्त पर लड़की को अगवा करने का केस दर्ज किया। वहीं अमन के परिजनों का आरोप है कि उसने लड़की को अगवा नहीं किया बल्कि लड़की मर्जी से गई थी। लड़के के परिवार वालों और दोस्तों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद पुलिस ने लड़की के 5 परिजनों पर भी धारा 307 का केस दर्ज किया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!