हेरिटेज स्ट्रीट में अब नहीं दिखाई देंगे गिद्दे-भंगड़े के बुत

Edited By Mohit,Updated: 30 Jan, 2020 05:48 PM

amritsar heritage route statues remove

अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के समीप हेरिटेज स्ट्रीट में स्थापित गिद्दे-भंगड़े के बुत अब नहीं दिखाई देंगे।

अमृतसर (सुमित खन्ना): अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के समीप हेरिटेज स्ट्रीट में स्थापित गिद्दे-भंगड़े के बुत अब नहीं दिखाई देंगे। अमृतसर जिला प्रशासन द्वारा इन बुतों आज हटाया गया।

PunjabKesari

बता दें कि कुछ समय पहले 9 सिख नौजवान स्वर्ण मंदिर को जाने वाले रास्ते पर लगाए गए गिद्दे और भंगड़े के बुतों को तोड़ने लगे थे। मौके पर मौजूद क्यू.आर.टी. टीम के इंचार्ज ए.एस.आई. राम सिंह ने जब पुलिस पार्टी के साथ नौजवानों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर भी हमला कर दिया था। पुलिस ने उक्त नौजवानों को गिरफ्तार करके अदालत के हुक्मों पर जेल भेज दिया था। इसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने इन बुतों को किसी ओर जगह पर लगाने के आदेश दिए हैं।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!