Edited By Sunita sarangal,Updated: 12 Mar, 2023 09:39 AM

जानकारी के अनुसार विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने एस.एस.पी. कपूरथला राजपाल सिंह संधू को दी अपनी.....
कपूरथला: भुलत्थ विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ थाना भुलत्थ की पुलिस ने मामला दर्ज कर छापेमारी दौरान गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने एस.एस.पी. कपूरथला राजपाल सिंह संधू को दी अपनी शिकायत में बताया कि उन्हें राज ग्रेवाल 36 नाम की इंस्टाग्राम आई.डी. पर डाली गई पोस्ट पर उन्हें माथे पर गोली मार कर मारने की धमकी दी गई है। इसके आधार पर थाना भुलत्थ की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एस.एस.पी. कपूरथला के आदेशों पर एस.पी. (डी.) हरविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने टैक्नीकल टीमों को साथ लेकर जब इस इंस्टाग्राम पोस्ट की जांच की तो इस आई.डी. को चलाने वाले आरोपी राजा पुत्र सुखविंदरपाल निवासी खोजपुर थाना भोगपुर जिला जालंधर को छापेमारी दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here