बड़ा हादसा: पठानकोट-अमृतसर National Highway पर चलती कार का फटा टायर

Edited By Kamini,Updated: 17 Aug, 2026 06:53 PM

accident on the pathankot amritsar national highway

पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे पर गुरदासपुर के माडोवाल गांव के पास कार का टायर फटने से बड़ा हादसा हुआ है, जिससे एक महिला समेत 4 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया) : पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे पर गुरदासपुर के माडोवाल गांव के पास कार का टायर फटने से बड़ा हादसा हुआ है, जिससे एक महिला समेत 4 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, कार ड्राइवर बशीर अहमद अपने साथी के साथ जम्मू से अमृतसर जा रहा था, जबकि मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी अपने गांव माधोवाल जा रहे थे कि अचानक कार का टायर फट गया और पलटी हुई कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे कार सवार बशीर अहमद और उसका साथी और मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी अमरीक सिंह और रविंदर कौर, माधोवाल निवासी कुल 4 लोग घायल हो गए हैं। जिनमें से कार ड्राइवर बशीर अहमद और मोटरसाइकिल सवार अमरीक सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के कारण कार और मोटरसाइकिल सड़क पर झाड़ियों में गिरकर बुरी तरह डैमेज हो गए। सूचना मिलने पर रोड सेफ्टी फोर्स टीम के ऑफिसर राजेश कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को सरकारी अस्पताल गुरदासपुर पहुंचाया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!