Accident : कार और इलेक्ट्रिक स्कूटी की आमने-सामने टक्कर, 30 वर्षीय युवक की मौत

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 30 Jul, 2026 06:20 PM

accident head on collision between car and electric scooter

पठानकोट-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव मान कौर सिंह के समीप एच.आर.ए. स्कूल के बाहर हुए एक भीषण सड़क हादसे में इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रवि कुमार निवासी बारठ वाली गली, गुरदासपुर के रूप में हुई है, जो गांव...

गुरदासपुर, (हरमन): पठानकोट-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव मान कौर सिंह के समीप एच.आर.ए. स्कूल के बाहर हुए एक भीषण सड़क हादसे में इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रवि कुमार निवासी बारठ वाली गली, गुरदासपुर के रूप में हुई है, जो गांव धारोचक्क में किराना दुकान चलाता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रवि कुमार अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी पर किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान पठानकोट की ओर से आ रही एक एक्सयूवी कार से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए, जबकि कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में रवि कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।

उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना तत्काल तिब्बड़ थाना पुलिस को दे दी गई। थाना प्रभारी (एसएचओ) पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, सड़क सुरक्षा फोर्स ने मृतक के शव तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारु रूप से बहाल कराया। पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!