Edited By Tania pathak,Updated: 03 Mar, 2021 02:43 PM
20 वर्षीय नौजवान की खून से लथपथ लाश मिलने से दहशत का माहौल है।
कपूरथला (विपन महाजन): थाना सिटी के अधीन आते क्षेत्र पीर चौधरी रोड टैगोर नगर में 20 वर्षीय नौजवान की खून से लथपथ लाश मिलने से दहशत का माहौल है। उक्त व्यक्ति का बेरहमी से कत्ल किया गया है। सूचना मिलते ही थाना सिटी के एस.एच.ओ सुरजीत सिंह पत्तड़ अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे व लाश को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।
मिली जानकारी अनुसार क्षेत्र में नहर के नजदीक कच्चे रास्ते में नौजवान की लाश मिली। ऐसा कहा जा रहा है कि उस पर तेजधार हथियारों के साथ हमला किया गया है। यह नौजवान इंडस्ट्रीयल क्षेत्र का बताया जाता है। इस संबंधी जब डी.एस.पी. सब डिजीवन सुरिन्द्र सिंह के साथ संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। थोड़ी देर बाद पूरी जानकारी दी जाएगी।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here