लस्सी पीने से 8 लोग हुए बीमार, अस्पताल में भर्ती

Edited By Kamini,Updated: 04 May, 2022 06:33 PM

8 people fell ill after drinking lassi hospitalized

बठिंडा के गांव दीप भुट्टर में एक टाइल फैक्ट्री में काम करने वाले 8 व्यक्ति लस्सी पीने से बीमार पड़ गए और ...........

बठिंडा (कुणाल बंसल) : बठिंडा के गांव दीप भुट्टर में एक टाइल फैक्टरी में काम करने वाले 8 व्यक्ति लस्सी पीने से बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। दरअसल नाश्ते के बाद उन्होंने लस्सी पी थी, जिसमें 5 पुरुष और 3 महिलाएं समेत 8 लोग बीमार पड़ गए। लस्सी पीने के बाद उनकी तबीयत इस कदर बिगड़ गई कि उन्हें बठिंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

मरीजों ने बताया कि उन्होंने नाश्ते में लस्सी पी थी जिससे वे बीमार हो गए। वह रोजना अपना खाना घर से  लाते है और आज उन्होंने मालिक के घर से लस्सी पी थी। लस्सी पीने के बाद ही वह बीमार हो गए और आशंका जताई जा रही है कि  बीमार होने का कारण लस्सी थी। एक फैक्ट्री में काम करने वाली एक बुजुर्ग महिला भी लस्सी पीने के कुछ देर बाद ही बीमार पड़ गई। पता चला है कि महिला को एक समाजसेवी संस्था के सहयोग से सिविल अस्पताल बठिंडा में भर्ती कराया गया था और उसका इलाज चल रहा है। सिविल अस्पताल में मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर ने कहा कि मरीजों का इलाज चल रहा है और उन्हें जल्द ही पता चल जाएगा कि उन्हें समस्या कैसे हुई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!