Edited By Vatika,Updated: 20 Mar, 2023 02:53 PM

22 वर्षीय युवक को हिरासत में ले लिया है।
पंजाब डेस्कः "वारिस पंजाब दे" संगठन से जुड़े एक 22 वर्षीय युवक को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि कपूरथला के गांव औजला जोगी के रहने वाले अजयपाल को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बता दें कि इससे पहले जालंधर स्थित इलाके मेहतपुर से भी 7 साथियों को गिरफ्तार किया गया है। अमृतपाल छोटी उम्र और नशे से जुड़े लोगों को अपने संगठन में शामिल कर रहा था और अब पुलिस से भाग रहा है।
वहीं पुलिस का कहना है कि पंजाब में माहौल शांत है। अगर किसी ने शांति को भंग किया तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। इसके साथ-साथ पुलिस द्वारा जालंधर, तरनतारन, फिरोजपुर, बठिंडा, मुक्तसर, फाजिल्का, कपूरथला, फरीदकोट, बटाला और रोपड़ में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है।