वृक्ष के साथ फंदा लगाकर व्यक्ति ने की जीवन लीला समाप्त

Edited By Mohit,Updated: 18 Jun, 2019 04:52 PM

suicide case

मानसिक रूप से परेशान एक व्यक्ति ने वृक्ष के साथ फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।

पठानकोट/भोआ (शारदा, अरुण): मानसिक रूप से परेशान एक व्यक्ति ने वृक्ष के साथ फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। सम्पर्क करने पर थाना तारागढ़ प्रभारी विश्वानाथ ने बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान विनोद कुमार पुत्र रमेश लाल निवासी गांव सिहोड़ा कलां के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि मृतक के पिता रमेश लाल ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उनका बेटा नशे का आदी था तथा मानसिक रूप से परेशान रहता था कि गत रात्रि उनसे कुछ पैसे लेकर गया था परंतु वापिस नहीं लौटा। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने बेटे का सभी जगह से पता लगाया परंतु वह कहीं भी नहीं मिला। 

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को गांव रायपुर कथलौर के सरपंच ने सूचित किया कि गांव स्थित लीचीयों के बाग में एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटक रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते वह पुलिस पार्टी सहित घटनास्थल पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लेकर लटक रहे शव को नीचे उतारा तथा कब्जे में ले लिया। उपरांत मृतक व्यक्ति की पहचान हो सकी। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पिता रमेश लाल के बयानों के आधार पर भा.दं.सं. की धारा 174 के अंतर्गत कारवाई करते हुए शव का स्थानीय सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा वारिसों को सौंप दिया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!