गुरदासपुर में नगर परिषद चुनावों की तैयारियां मुकम्मल, 1500 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 12 Jun, 2026 09:03 PM

preparations for municipal council elections complete in gurdaspur

गुरदासपुर जिले में 13 जून को होने वाले गुरदासपुर, दीनानगर और कादियां नगर परिषद चुनावों के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य उप्पल के नेतृत्व में चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और स्वतंत्र...

गुरदासपुर (हरजिंदर  गोराया): गुरदासपुर जिले में 13 जून को होने वाले गुरदासपुर, दीनानगर और कादियां नगर परिषद चुनावों के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य उप्पल के नेतृत्व में चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और स्वतंत्र वातावरण में संपन्न कराने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

इस संबंध में अतिरिक्त उपायुक्त (विकास)-कम-अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी गुरप्रीत सिंह गिल ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियों को उनके संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है। चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदान प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से करवाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसी भी शरारती तत्व को कानून-व्यवस्था भंग करने या मतदान प्रक्रिया में बाधा डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे 13 जून को बिना किसी लालच, दबाव या भय के अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू कर दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि गुरदासपुर नगर परिषद में 29 वार्ड, जबकि दीनानगर और कादियां नगर परिषदों में 15-15 वार्ड हैं, जहां शुक्रवार को मतदान होगा।

1500 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

नगर परिषद चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरदासपुर पुलिस ने एसएसपी आदित्य के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना और असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना था। एसएसपी आदित्य ने बताया कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। सभी संवेदनशील और सामान्य मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। चुनाव के दौरान 4 एसपी, 10 डीएसपी लगातार विभिन्न क्षेत्रों की निगरानी करेंगे, जबकि करीब 1500 पुलिसकर्मियों को मतदान केंद्रों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया गया है।

उन्होंने एक बार फिर मतदाताओं से अपील की कि वे 13 जून को बिना किसी डर, दबाव या प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और मतदान समाप्त होते ही मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!