Video में देखें, कैसे शार्ट सर्किट से लगी आग ने मचाई तबाही

Edited By Vatika,Updated: 25 Jun, 2019 12:53 PM

अमृतसर के लॉरेंस रोड के साथ लगती नई सड़क पर एक बिल्डिग में भीषण आग लग गई, जिससे साथ लगती 4 दुकानें भी जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

अमृतसर (सुमित खन्ना): अमृतसर के लॉरेंस रोड के साथ लगती नई सड़क पर एक बिल्डिग में भीषण आग लग गई, जिससे साथ लगती 4 दुकानें भी जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। 

PunjabKesari

हादसा उस समय पर हुआ जब बिल्डिंग में बने एक आफिस का ए. सी. ऑन करने पर अचानक हुए शार्ट सर्किट से आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरी इमारत सहित 4 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक लाखों का नुक्सान हो चुका था। लोगों ने फायर ब्रिगेड पर देरी से आने का आरोप लगाया है। दूसरी तरह सूचना मिलते पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!