धारीवाल में दुकान के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Edited By Vatika,Updated: 27 Jul, 2026 02:32 PM

robbery at shop

धारीवाल के डड्डवां रोड पर स्थित एक टेलर की दुकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी

गुरदासपुर/धारीवाल(हरजिंदर सिंह गोराया) : धारीवाल के डड्डवां रोड पर स्थित एक टेलर की दुकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित रमन कुमार ने बताया कि डड्डवां रोड पर उनकी टेलर की दुकान है, जहां उनके छोटे भाई रजेश कुमार सिलाई का काम करते हैं। रोजाना की तरह उन्होंने अपनी बजाज CT-100 मोटरसाइकिल दुकान के बाहर खड़ी की थी। शाम को जब वे घर जाने के लिए बाहर आए तो मोटरसाइकिल वहां से गायब थी।  इसके बाद उन्होंने आसपास तलाश शुरू की और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। फुटेज में एक युवक मोटरसाइकिल लेकर जाता हुआ दिखाई दिया, जिससे स्पष्ट हुआ कि बाइक चोरी कर ली गई है।

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत धारीवाल थाना पुलिस को दे दी है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद करने और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है।
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!