Edited By Vaneet,Updated: 06 Apr, 2018 08:14 PM
तरनतारन जिले के ठक्करपुरा गांव में कल सरपंच के कब्जे से तीन किलो 315 ग्राम अफीम बरामद की।...
तरनतारन: तरनतारन जिले के ठक्करपुरा गांव में कल सरपंच के कब्जे से तीन किलो 315 ग्राम अफीम बरामद की।
जिला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दर्शन सिंह ने आज यहां बताया कि सरपंच की पहचान दिलबाग सिंह के तौर पर की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ताकि यह पता चल सके कि वह नशे के काम में कब से संलिप्त था।