अनिश्चित समय के लिए भूख हड़ताल पर बैठे आप यूथ विंग के सदस्य

Edited By Isha,Updated: 12 Aug, 2018 10:06 AM

members of youth wing sitting on hunger strike for indefinite time

पार्टी नेताओं को एक मंच पर इकठ्ठा और एकजुट करने के लिए अनिश्चित समय के लिए शहर में भूख हड़ताल पर बैठे आप यूथ विंग के प्रांतीय उप प्रधान को मिलने के लिए पार्टी के प्रांतीय

भवानीगढ़ (विकास/ अत्री): पार्टी नेताओं को एक मंच पर इकठ्ठा और एकजुट करने के लिए अनिश्चित समय के लिए शहर में भूख हड़ताल पर बैठे आप यूथ विंग के प्रांतीय उप प्रधान को मिलने के लिए पार्टी के प्रांतीय सह प्रधान डा. बलवीर सिद्धू शनिवार को भवानीगढ़ पहुंचे। उन्होंने पार्टी नेता बाजवा की तरफ से शुरू की भूख हड़ताल बारे कहा कि वह पार्टी वालंटियरों के अंदरूनी दर्द को भली-भांति महसूस करते हैं इसीलिए आज यहां आए हैं। 

इस मौके डा.सिद्धू ने भरोसा देते कहा कि पार्टी वालंटियरों की पार्टी प्रति भावनाओं और पीड़ा को वह पार्टी की राज्य व केंद्रीय लीडरशिप तक पहुंचाएंगे। उन्होंने सुखपाल खैहरा की तरफ से राज्य में लगातार की जा रही कन्वैंशनों बारे पूछे सवाल पर कहा कि खैहरा हमारे आदरणीय और बेबाक नेता हैं उनको चाहिए कि सभी को इक_ा कर राज्य में फैले भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, नशों और माइनिंग माफिया के खिलाफ आबाज बुलंद करें। 

इस मौके पर अरोड़ा ने कहा कि वह खुद भी पार्टी में उपजे घमासान से निराश हैं उनको उम्मीद है कि नेता मिल बैठ कर विवाद को हल कर लेंगे। इस मौके जिला नेता दिनेश बांसल,चेतन सिंह जौड़ा माजरा जिला प्रधान पटियाला,राजवंत सिंह घुली जिला प्रधान संगरूर,साहिब सिंह ,हरमीत विर्क भी उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!