Edited By Vaneet,Updated: 22 Jun, 2018 06:37 PM
पंजाब के विभिन्न जिलों से एकत्र हुए नौजवानों ने आज राज्य सरकार से मांग की है कि पंजाब पुलिस में भर्ती को खोली जाएं। यूथ ऑफ पंजाब ...
जालंधर: पंजाब के विभिन्न जिलों से एकत्र हुए नौजवानों ने आज राज्य सरकार से मांग की है कि पंजाब पुलिस में भर्ती को खोली जाएं। यूथ ऑफ पंजाब संस्था ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में कहा कि युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार पंजाब पुलिस में भर्ती शुरू करे। उन्होंने कहा कि सरकार इसके लिए अधिसूचना जारी कर भर्ती की तारीख घोषित करे।
इस अवसर पर उपस्थित गबर सिंह तरनतारन, दलबीर सिंह मोहाली, जगशीश सिंह मानसा, एएस पटियाला, संदीप सिंह तरनतारन आदि ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने वादा किया था कि पंजाब पुलिस की भर्ती शुरू की जाएगी, लेकिन सरकार ने अभी तक अपना वायदा पूरा नहीं किया है। युवाओं के अनुसार पंजाब पुलिस में कुल चार हजार पद खाली हैं। सभी युवा वर्ग पुलिस में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन सरकार ने अभी तक पुलिस में भर्ती शुरू नहीं की है।