व्यक्ति ने नहर में लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर

Edited By Kalash,Updated: 03 Sep, 2024 05:21 PM

youth jumped into the canal

जिला मोगा की सब-डीविजन बाघा पुराना के इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नहर की पटरी पर कल रात करीब 8 बजे से लापता हुए बिपन कुमार 45 पुत्र रूप लाल निवासी मोगा की एक्टिवा मिलने का समाचार प्राप्त हुआ है।

बाघापुराना (अजय अग्रवाल): जिला मोगा की सब-डीविजन बाघा पुराना के इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नहर की पटरी पर कल रात करीब 8 बजे से लापता हुए बिपन कुमार 45 पुत्र रूप लाल निवासी मोगा की एक्टिवा मिलने का समाचार प्राप्त हुआ है। 

PunjabKesari

इस संबंध में बाघापुराना के निवासियों ने बताया कि बिपन गोयल का परिवार करीब 10 साल पहले बाघापुराना से मोगा चला गया था। वह रोजाना मोगा से बाघापुराना सामान बेचने आता था। वह रात 8 बजे तक घर पहुंच जाता था। जब वह घर न पहुंचा तो परिवार ने उसकी बहुत तलाश की पर उसका कहीं पता नहीं चला। आज सुबह करीब 10 बजे चन्नुवाला नहर पर खड़ी एक्टिवा के बारे में पता लगा। लापता हुए लड़के के बारे में देखा तो उसके पैरों के निशान नहर की ओर जा रहे थे। बिपन गोयल को नहर से ढूंढने के लिए गोताखोर और अन्य युवक लगे हुए हैं। खबर लिखे जाने तक युवक नहीं मिला था।      

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!