स्मैक के लिए मां ने न दिए पैसे तो घर को लगाई आग

Edited By Sunita sarangal,Updated: 02 Feb, 2020 11:52 AM

youth house set on fire because mother give not money for smack

आरोपी गिरफ्तार, घर में डेढ़ लाख से अधिक का हुआ नुक्सान

बाबा बकाला साहिब(अठौला): गली सुनारिया वाली और महेंद्र सिंह चक्की वाले के नजदीक युवक ने मां से स्मैक के लिए पैसा न मिलने पर अपने ही घर को आग लगा दी। परिवार द्वारा पुलिस चौकी बाबा बकाला साहिब में मामला दर्ज करवाया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है।

PunjabKesari, youth house set on fire because mother give not money for smack

आरोपी के पिता यशवंत सिंह ने बताया कि उनका बेटा शमशेर सिंह कुंवारा है और नशे का आदी है। उसने अपनी माता से स्मैक के लिए 10 हजार रुपए की मांग की, जिस पर मां ने इतनी रकम देने से इंकार कर दिया। इस पर उसने अपने घर को आग लगा दी, जिससे घर में पड़ा टी.वी., अलमारी, फ्रिज, गीजर, कूलर, बैड, पंखे और अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गए। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ लाख रुपए से अधिक का नुक्सान हो गया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!