Edited By Mohit,Updated: 16 Dec, 2019 08:32 PM
भारतीय समय के अनुसार आज सुबह अमेरिका के सियाटल शहर में हुए सड़क हादसे के दौरान...........
टांडा-उड़मुड़ (पंडित): भारतीय समय के अनुसार आज सुबह अमेरिका के सियाटल शहर में हुए सड़क हादसे के दौरान जिला होशियारपुर के ब्लॉक टांडा के गांव डुमाना से संबंधित एक नौजवान की मृत्यु हो गई। मृतक नौजवान की पहचान लखविंदर सिंह लक्खा पुत्र जोगिंदर सिंह के रूप में हुई है। तीन बहनों का इकलौता भाई लक्खा 2008 में अमेरिका गया था और वहां ट्राला चलाता था। नौजवान के परिवार को आज सुबह मिली सूचना से गांव में मातम छा गया।
मृतक के चाचा और गांव के सरपंच सुरजीत सिंह ने बताया कि अमेरिका से मिली सूचना के अनुसार हादसा आज सुबह उस समय हुआ जब लक्खा अपने ट्राले को सड़क के किनारे पारक कर लाइटिंग चेक कर रहा था तभी पीछे किसी वाहन ने उस में आकर टक्कर मार दी जिस कारण उसकी मृत्यु हो गई। लक्खा ने अमेरिका में 2014 में रॉनी सिंह से विवाह करवाया था जिससे उसके दो बच्चे हैं। उसका पिता इंग्लैंड रहता है। लक्खा की माता बलविंदर कौर व बहनों ने रोते बिलखते हुए बताया कि उन्हों के पुत्र ने 11 साल बाद लोहढ़ी पर घर आना था लेकिन इस हादसे ने उनकी दुनिया उजाड़ दी।