कांग्रेस को झटका: यूथ कांग्रेस के पूर्व महासचिव भाजपा में शामिल

Edited By Vatika,Updated: 23 Mar, 2021 11:09 AM

youth congress leader ravindra joins bjp

कांग्रेस पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के पूर्व महासचिव हरविंदर सिंह अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल हो गए।

चंडीगढ़(शर्मा): कांग्रेस पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के पूर्व महासचिव हरविंदर सिंह अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल हो गए। उधर, रामगढिय़ा अकाल जत्थेबंदी के संचालक हरजीत सिंह रामगढिय़ा ने भी साथियों सहित भाजपा का कमल थाम लिया। दोनों को प्रदेश भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ में सादे समारोह में राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम और प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने सिरोपा देकर स्वागत कर भाजपा में शामिल करवाया। राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. नरेंदर सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश कुमार और प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता भी उपस्थित थे। 

जीवन गुप्ता ने कहा कि भाजपा का आधार कितना मजबूत है इसका अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि कांग्रेस के नेता खुद अपनी पार्टी छोड़ शामिल हो रहे हैं। हरविंदर सिंह (पटियाला) से कांग्रेस के बहुत ही एक्टिव कार्यकर्ता हैं जिनकी कार्यशैली को देखते हुए पार्टी ने उन्हें शामिल किया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 को नजदीक आते देख भाजपा दिन प्रतिदिन मजबूत होती जा रही है।  इस मौके हरविंदर सिंह और हरजीत सिंह ने कहा कि संगठन द्वारा जताए भरोसे पर शत-प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करेंगे। राष्ट्र को संयुक्त रूप से आगे बढऩा है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे नेता की जरूरत है जो देश को सही दिशा में ले जा रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!