खेल स्टेडियम में लड़के करते थे लड़कियों को तंग, कोच ने रोका तो तेजधार हथियारों से किया हमला

Edited By Vaneet,Updated: 22 Jul, 2020 04:53 PM

youth attacked gym coach

रणजीत सिंह पिछले कुछ सालों से गांव लमोचड़ कला के खेल स्टेडियम में लड़के और लड़कियों को कोचिंग दे रहा है और आसपास गांवों के कुछ युवक लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करते थे...

जलालाबाद(सेतिया,सुमित): बुधवार सुबह मंडी घुबाया के बस स्टॉप के निकट एक जिम के पास गांव लमोचड़ कला के साथ सबंधित एक कोच पर आधा दर्जन से अधिक युवकों ने हमला करके बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल रणजीत सिंह पुत्र चिमन सिंह निवासी लमोचड़ कला को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उधर, इस घटना की जानकारी मिलते ही विधायक रमिन्दर आवला अस्पताल में घायल का हाल जानने के लिए पहुंचे और उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए कि हमलावरों के खिलाफ सख्त कारवाई करते हुए तुरंत गिरफ्तार किया जाए। विधायक ने ये भी कहा कि क्षेत्र के अंदर किसी भी तरह की कोई गुंडागर्दी बदर्शत नहीं की जाएगी और आरोपियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी। 

PunjabKesari

जानकारी देते हुए घायल रणजीत सिंह के भाई कुलवंत सिंह ने बताया कि रणजीत सिंह पिछले कुछ सालों से गांव लमोचड़ कला के खेल स्टेडियम में लड़के और लड़कियों को कोचिंग दे रहा है और आसपास गांवों के कुछ युवक लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करते थे जिन्हें रणजीत सिंह रोकता था। परन्तु ना रुकने पर आखिरकार उसने सूचना पंचायत को दी। जिसके बाद पंचायत ने गुरसेवक सिंह, गोल्डी, मनदीप सिंह, नन्ना व कुछ अन्यों को स्टेडियम में न आने की हिदायत की। जिसके बाद उक्त युवक रणजीत सिंह के साथ रंजिश रखने लगे और फोन पर धमकियां देने लगे। इस मामले को लेकर 15 दिन पहले रणजीत सिंह ने थाना सदर जलालाबाद में लिखित शिकाइत भी दी थी परन्तु पुलिस की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं की गई और बुद्धवार सुबह-सुबह जब रणजीत सिंह गांव घुबाया स्थित एक जिम पर जा रहा था तो रंजिश कारण पीछा कर रहे नौजवानों ने बस स्टॉप समीप रणजीत सिंह को घेर लिया और डंडे लाठियों, तेजधार हथियारों के साथ हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। इस घटना के बाद जिम संचालक संजीव सिंह ने रणजीत सिंह को इलाज के लिए सिविल अस्पताल जलालाबाद में दाखिल कराया। 

PunjabKesari

वहीं इस सम्बन्धित चौंकी इंचार्ज घुबाया हरकेश कुमार के साथ बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि रणजीत सिंह के बयानों पर गुरविन्दर सिंह उर्फ गोल्डी पुत्र कुलवंत सिंह मौजे वाला, मनदीप सिंह पुत्र जसबीर सिंह गांव मुहम्मदेवाला, कुलविन्दर सिंघ पुत्र काला सिंह ढाणी मान सिंह ,  गुरसेवक सिंघ पुत्र मुख्तैयार सिंह मौजेवाला तथा 4-5 अज्ञात लोगों खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। इस सम्बन्धित थाना सदर जलालाबाद के एसएचओ चंद्र शेखर के पास 15 दिन पहले दर्खास्त आई थी परन्तु दोनों पक्षों से कोई नहीं आया। उन्होंने कहा कि मंडी घुबाया में हुई घटना के बाद बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों को पकडऩे के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!