Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Sep, 2017 08:38 AM
वाहनों की सेल-परचेज की आड़ में हैरोइन तस्करी कर रहे युवक को कमिश्नरेट के सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जालंधर (प्रीत): वाहनों की सेल-परचेज की आड़ में हैरोइन तस्करी कर रहे युवक को कमिश्नरेट के सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर से पुलिस ने 210 ग्राम हैरोइन बरामद की है। ए.डी.सी.पी. इन्वैस्टीगेशन मनदीप सिंह ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ के इंस्पैक्टर अजय सिंह को सूचना मिली थी कि एक युवक जालंधर एरिया में हैरोइन की सप्लाई देने आया है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने योजनाबद्ध ढंग से कार्रवाई करते हुए तस्कर निर्मल सिंह उर्फ राजू पुत्र सरवण सिंह वासी गांव खख, टांडा को हैरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया ए.डी.सी.पी. मनदीप सिंह ने बताया कि आरोपी निर्मल सिंह वैसे तो गांव खख का रहने वाला है, लेकिन वह तस्करी का धंधा जालंधर एरिया में कर रहा था। निर्मल सिंह दिखावे के तौर पर वाहनों की सेल-परचेज का काम करता था। आरोपी से पूछताछ में प्रमुख तस्करों के बारे में जानकारी मिली है। इंस्पैक्टर अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम तस्करी का नैटवर्क ध्वस्त करने के लिए लगातार काम कर रही है।