सऊदी अरब से हैरोइन की तस्करी करने आया युवक 2 तस्करों संग काबू

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Jan, 2018 10:35 PM

youth 2 smugglers came to smuggle heroin from saudi arabia

सऊदी अरब का रहने वाला एक युवक साहिलदीप सिंह (22) दिनों में अमीर बनने के सपने लेकर अपने एक तस्कर रिश्तेदार के कहने पर हैरोइन की तस्करी करने भारत आ गया। 6 महीने में विदेशी लड़कों से दिल्ली में हैरोइन खरीद पंजाब में जमकर सप्लाई की। पैसे इकट्ठे कर जब वह...

लुधियाना(ऋषि): सऊदी अरब का रहने वाला एक युवक साहिलदीप सिंह (22) दिनों में अमीर बनने के सपने लेकर अपने एक तस्कर रिश्तेदार के कहने पर हैरोइन की तस्करी करने भारत आ गया। 

6 महीने में विदेशी लड़कों से दिल्ली में हैरोइन खरीद पंजाब में जमकर सप्लाई की। पैसे इकट्ठे कर जब वह वापस सऊदी अरब जाने के लिए जहाज में बैठने की तैयारी कर रहा था तो एंटी नार्कोटिक सैल ने पुलिस ने उसे 2 अन्य तस्करों अवनिंदर सिंह (28) निवासी डेहलों और गुरप्रीत सिंह (35) निवासी साहनेवाल संग दबोच लिया। पुलिस ने तीनों के पास से 5 करोड़ की कीमत की 1.5 किलो हैरोइन बरामद कर थाना डिवीजन नं. 2 और डिवीजन नं. 3 में एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज किया है। 

पत्रकार सम्मेलन में डी.सी.पी. क्राइम गगनअजीत सिंह व ए.सी.पी. क्राइम मनिंदर बेदी ने बताया कि एंटी नार्कोटिक सैल की पुलिस ने इंस्पैक्टर सुरिंदर सिंह के साथ सोमवार को सूचना के आधार पर सिविल अस्पताल के पास नाकाबंदी की थी। तभी मनटेरो सवार तस्कर साहिलदीप और अवनिंदर को रोककर तलाशी ली गई तो उनके पास से 1 किलो हैरोइन बरामद हुई। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर डिवीजन नं. 3 के पास से तीसरे तस्कर गुरप्रीत को सकोडा कार के साथ दबोच लिया।जांच में पता चला कि साहिलदीप पैसे कमाने के लिए भारत आया था। साहिल का एक रिश्तेदार जो इस समय विदेश में है, वह नशा तस्करी का काम करता है। उसने साहिल को दिल्ली के बड़े तस्करों के साथ मिलाया था। अब वह वापस जाने की फिराक में था और उसका वीजा लग चुका था लेकिन पुलिस ने उसे पहले ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। 

नववर्ष में पुलिस ने ब्रेक की तस्करों की चेन 
डी.सी.पी. क्राइम गगन अजीत व ए.सी.पी. क्राइम मनिंदर बेदी ने बताया कि  पंजाब पुलिस ने नशा तस्करों की चेन ब्रेक कर उच्चाधिकारियों को नववर्ष का तोहफा दिया है। साहिलदीप विदेशी युवाओं से हैरोइन खरीदकर, अवनिंदर सिंह को बेचता था जो लुधियाना का होलसेलर था। उससे आगे 5 अन्य तस्कर छोटी-छोटी मात्रा में नशा खरीदकर ले जाते थे। पुलिस ने उसके एक ग्राहक गुरप्रीत को ही गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी दिल्ली से 1800 रुपए प्रति ग्राम हैरोइन खरीद 3500 रुपए में रिटेल कर रहे थे। 

चंडीगढ़ में लिया किराए का फ्लैट
साहिलदीप का पुश्तैनी गांव अमृतसर में है। लेकिन बाहर जन्म के कारण भारत आकर वह चंडीगढ़ में किराए का फ्लैट लिया हुआ है और वहीं से नशे का नैटवर्क चला रहा था। साहिल का सबसे पहले ग्राहक अवनिंदर ही था जिसे तस्कर रिश्तेदार ने मिलाया था। अवनिंदर के खिलाफ लड़ाई-झगड़े, हत्या प्रयास सहित कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार अवनिंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह एक साथ फै क्टरी में काम करते थे और अमीर बनने के लिए हैरोइन तस्कर बन गए। गुरप्रीत के खिलाफ पहले शराब तस्करी के कई केस दर्ज हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!