Edited By Mohit,Updated: 09 Nov, 2018 01:34 PM
हलका खडूर साहिब के पास गांव वेई पुरी के रहने वाले नौजवान मनजिंदर सिंह उर्फ लाडी की गोली मार कर हत्या की गई। सूत्रों के मुताबिक मनजिंदर सिंह को गोली उसके रिश्तेदार ने ही मारी है और वारदात के बाद उक्त व्यक्ति मौके से फरार हो गया।
तरनतारन (विजय): हलका खडूर साहिब के पास गांव वेई पुरी के रहने वाले नौजवान मनजिंदर सिंह उर्फ लाडी की गोली मार कर हत्या की गई। सूत्रों के मुताबिक मनजिंदर सिंह को गोली उसके रिश्तेदार ने ही मारी है और वारदात के बाद उक्त व्यक्ति मौके से फरार हो गया।
वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल अभी तक घटना के कारण का पता नहीं लग पाया।