Edited By Sunita sarangal,Updated: 06 Aug, 2020 01:43 PM
जानकारी के अनुसार रोपड़ जिला की रहने वाली पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी के 5 साल बाद भी उसको बच्चा.....
होशियारपुर: रूपनगर की रहने वाली एक महिला के साथ होशियारपुर के एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रोपड़ जिला की रहने वाली पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी के 5 साल बाद भी उसको बच्चा नहीं हुआ। उसका पति भी विदेश में रहता है। इसी बीच उसकी होशियारपुर के गांव अहिराणा के एक युवक संदीप के साथ दोस्ती हो गई। उस युवक ने पीड़िता से कहा कि वह उसके बच्चा न होने का इलाज जानता है। इस पर पीड़िता बिना किसी को बताए उसे होशियारपुर मिलने चली गई।
संदीप ने पहले उसे धार्मिक स्थान पर माथा टेकने ले गया फिर वह उसे अपने गांव ले गया जहां उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। उसने इसकी वीडियो बनाकर पीड़िता को धमकी भी दी कि अगर उसने किसी से कुछ कहा तो वो वीडियो वायरल कर देगा। इसके बाद 2 दिन तक वह उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। 2 दिन बाद पीड़िता ने घर जाकर सारी बात अपनी भाभी को बताई।
इसके बाद वह तुरंत रूपनगर पुलिस स्टेशन गई और आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई जिसे बाद में थाना मेहटियाना रैफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर कमलेश कुमारी ने बताया कि आरोपी युवक संदीप के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।