घर में दाखिल होकर नौजवान ने 15 वर्षीय लड़की के साथ किया बलात्कार

Edited By Vaneet,Updated: 23 Dec, 2019 05:40 PM

young man raped 15 year old girl after entering home

देश में बलात्कार की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला संगरूर से सामने आया है। ...

संगरूर(राजेश कोहली): देश में बलात्कार की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला संगरूर से सामने आया है। यहां एक 15 साल की लड़की के साथ दरिन्दगी हुई है। दरिन्दगी करने वाला लड़की के गांव का ही नौजवान है। लड़की घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही नौजवान घर में दाखिल हुआ और उसने लड़की के साथ बलात्कार किया। दरिन्दे ने लड़की की वीडियो भी बनाई और धमकी भी दी।

लड़की को संगरूर के अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वहीं पुलिस ने लड़की के बयानों के आधार पर लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश आरंभ कर दी है। बलात्कार जैसे घृणित अपराधों के खिलाफ देश में सख्त कानून बनाए गए हैं परन्तु इसके बावजूद बलात्कार की घटनाएं नहीं रुक रही। लड़कियां अब घर में भी सुरक्षित नहीं हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!