युवक ने की लड़की से लव मैरिज, सुसराल वालों को नहीं आई रास तो उठाया ये कदम

Edited By Vaneet,Updated: 09 Feb, 2019 08:44 PM

young man love marriage

एक युवक ने अपने ही गांव की लड़की के साथ प्रेम विवाह करवा लिया जो लड़की के परिवार वालों को रास नहीं आया। युवक की तरफ से प्रेम विवाह ...

नवांशहर(त्रिपाठी): युवती से प्रेम विवाह करने वाले युवक द्वारा युवती के परिजनों की ओर से तंग परेशान करने पर स्वयं को आग लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। 

थाना सिटी नवांशहर की पुलिस को दी शिकायत में संतोख ने बताया कि गत 1 फरवरी को उसका लड़का अमनदीप कुमार (24) करीब 2-3 दिनों के बाद घर आया था। रात करीब सवा 10 बजे उसके लड़के की चीखों की आवाज आने पर जब उसने देखा उसके कपड़ों में आग लगी हुई थी जिसे बुझा कर लड़के को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसे पी.जी.आई. के लिए रैफर कर दिया था जिसकी 8 फरवरी को मौत हो गई। 

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके लड़के ने बताया था कि करीब 4 महीने पहले उसने गांव की ही एक लड़की के साथ फगवाड़ा के धार्मिक स्थान पर विवाह कर लिया था। जिसके उपरान्त लड़की अपने ही घर में रह रही थी। कुछ दिन पहले इस बात संबंधी गांव में पता चल गया था। इस उपरान्त लड़की के परिजनों की ओर उसे तंग परेशान किया जा रहा था जिसके चलते ही उसने स्वयं को आग लगा ली है। थाना सिटी नवांशहर की पुलिस ने मृतक द्वारा ड्यूटी मजिस्ट्रेट को दिए बयान तथा पिता की शिकायत के आधार पर रोहित के खिलाफ धारा306 के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!