अगवा करने के बाद युवक की ह/त्या, इलाके में दहशत का माहौल

Edited By Kalash,Updated: 13 Aug, 2026 01:59 PM

young man kidnap and crime

बटाला जिला पुलिस के अधीन गांव बोहड़ा वाला मिर्जा जान के एक परिवार ने 28 साल के बेटे के अगवा होने के बाद हत्या के मामले में इंसाफ की मांग करते हुए गांव वासियों के साथ मिलकर थाना किला लाल सिंह का घेराव किया।

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): बटाला जिला पुलिस के अधीन गांव बोहड़ा वाला मिर्जा जान के एक परिवार ने 28 साल के बेटे के अगवा होने के बाद हत्या के मामले में इंसाफ की मांग करते हुए गांव वासियों के साथ मिलकर थाना किला लाल सिंह का घेराव किया। मृतक युवक के परिवार और रिश्तेदारों ने पुलिस के खिलाफ जोरदार नारे लगाए और इंसाफ की मांग की। 

मृतक दीपक उर्फ ​​दीपू की बहन और भतीजे साजन ने बताया कि दीपू को करीब एक हफ्ते पहले उनके गांव के कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते अगवा कर लिया था। अब उसका शव मिला है। परिवार का कहना है कि बॉडी की हालत बहुत खराब है। ऐसा लगता है कि उसे तड़पा-तड़पा कर मारा गया है। उसकी पहचान न हो सके इसलिए उसके चेहरे पर कोई केमिकल भी लगाया गया है। हालांकि परिवार ने कपड़ों से उसकी बॉडी की पहचान कर ली है। परिवार ने कातिलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस बीच थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन को देखते हुए किला लाल सिंह थाने के SHO हरजिंदर सिंह ने कहा कि मृतक दीपक के परिवार वालों के बयानों के आधार पर 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!