Edited By Vaneet,Updated: 06 Jun, 2018 06:14 PM
मानसा जिले के गांव ऊभा में एक नौजवान किसान की ओर से खुद को गोली मार कर खुदकुशी किए जाने का समाचार मिला है।....
मानसा(मित्तल): मानसा जिले के गांव ऊभा में एक नौजवान किसान की ओर से खुद को गोली मार कर खुदकुशी किए जाने का समाचार मिला है।
जानकारी अनुसार गांव ऊभा निवासी भगवान सिंह पुत्र सुखदेव सिंह धालीवाल ने अपने खेत में जाकर जमीन के कागजों पत्रों के मामले को लेकर अपने आप को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। यह भी पता चला है कि मृतक की जेब में से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने कर्ज माफी के चक्कर में उसके साथ धोखा होने की बात की है। परन्तु इस संबंधी पुलिस ने कोई प्रतिक्रिया जाहिर करने से इन्कार दिया। थाना जोगा पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है।